बस्ती। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, बस्ती जिला इकाई की ओर से जिलेभर में विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों, आश्रमों और गुरुद्वारों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान संतों, गुरुजनों और पुजारियों को अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तकें भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया।
कंपनी बाग स्थित गुरुद्वारे में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर ज्ञानी संदीप सिंह को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने भदेश्वरनाथ मंदिर और करण मंदिर में पहुंचकर पुजारियों व गुरुजनों का सम्मान किया। पूर्व विधायक रवि सोनकर ने बाबा बेहिलनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन किया।
इसी क्रम में ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह ने तपोभूमि तपसी धाम में, जबकि हर्रैया मंडल अध्यक्ष ने महंत जय बक्स दास जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। अंकुर वर्मा ने रौता चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर, प्रमोद पांडे ने राव समय माता मंदिर में पुजारी पुत्तन बाबा का सम्मान किया। कप्तानगंज मंडल अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी व दिव्यांशु दुबे ने महर्षि गुरु वशिष्ठ मंदिर बढ़नी में दर्शन किए। डॉ. ममता पांडे ने बाबा निहाल दास कुटिया एवं देवरहा बाबा जन्मस्थली पर नमन किया।
जिला मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने श्री कृपाल मंदिर हनुमानगढ़ी के पुजारी को सम्मानित किया। वहीं पचदेवरी शिव मंदिर में विद्यामणि सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुजारी को अंगवस्त्र भेंट किए। अखंड प्रताप सिंह, दिलीप पांडे, सुनील सिंह, वैभव पांडे और राकेश श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने क्षेत्रों में संतों एवं पुजारियों का सम्मान किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि यह आयोजन 'समरसता संकल्प अभियान' के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है। अभियान के तहत जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संत रविदास मंदिरों में एकत्र होकर संत शिरोमणि रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और दीप प्रज्वलित कर सामाजिक समरसता का संकल्प लेंगे।
