Basti News: बस्ती में भाजपा का व्यापक ‘जेन-जेड कैंपस संवाद’, युवाओं से विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा

 बस्ती में भाजपा का व्यापक ‘जेन-जेड कैंपस संवाद’, युवाओं से विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी बस्ती की ओर से जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ‘जेन-जेड कैंपस संवाद’ कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकसित भारत में युवाओं की भूमिका पर संवाद किया गया। 



मां गायत्री इंटर कॉलेज कप्तानगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने विद्यार्थियों से संवाद किया और युवाओं में सकारात्मक सोच, तकनीकी क्षमता, नवाचार एवं देशभक्ति को बढ़ावा देने पर जोर दिया। किसान इंटर कॉलेज बस्ती में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा में अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा कि जेन-जेड भारत का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की भी सबसे बड़ी शक्ति है। दशरथ चौधरी इंटर कॉलेज में भाजपा जिला महामंत्री अभिषेक कुमार ने देश की प्रगति में युवाओं के योगदान पर चर्चा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post