Basti News: कांवड़ यात्रा को लेकर हर्रैया पुलिस अलर्ट, डीजे संचालकों, पेट्रोल पंप और होटल-ढाबा संचालकों के साथ की बैठक


बस्ती। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए हर्रैया पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया ने पुलिस टीम के साथ डीजे संचालकों, पेट्रोल पंप मालिकों एवं कर्मचारियों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित होटल, ढाबा और लंगर संचालकों के साथ अलग-अलग बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीजे संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित डेसीबल सीमा के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अश्लील, आपत्तिजनक या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले गीत नहीं बजाने की हिदायत दी गई।


पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों से कांवड़ यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करने को कहा गया। वहीं होटल, ढाबा और लंगर संचालकों को साफ-सफाई, स्पष्ट दर सूची, सीसीटीवी कैमरे और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने सभी से कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post