दहेज उत्पीड़न का आरोप, विवाहिता ने पति समेत ससुरालियों पर लगाया मारपीट का आरोप।


 बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के राजा मैदान महसो निवासी ससुराल पक्ष पर एक विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता अंजली गुप्ता पुत्री अजय कुमार गुप्ता, निवासी शिवपुर शहबाजगंज, थाना शाहपुर, गोरखपुर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार अंजली का विवाह 11 दिसंबर 2024 को अमित गुप्ता उर्फ शुभम गुप्ता पुत्र बुद्धलाल गुप्ता निवासी राजा मैदान महसो, थाना लालगंज के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि विवाह के समय मायके पक्ष ने पांच लाख रुपये नकद और गृहस्थी का सामान दहेज में दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। विवाहिता का आरोप है कि उससे मकान खरीदने, घर में एसी लगवाने और टाइल्स लगवाने की मांग की जाती रही।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने के बाद अल्ट्रासाउंड में बेटी होने की जानकारी मिलने पर पति व सास-ससुर ने कथित रूप से उसका जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद 13 अगस्त 2026 को एक क्लीनिक में ऑपरेशन से बच्ची पैदा हुई। आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद भी ससुराल वालों ने उसके साथ गाली-गलौज की।

विवाहिता के मुताबिक 6 अगस्त 2026 को पति अमित गुप्ता, ससुर बुद्धलाल, जेठ राजेश गुप्ता, सास विंदावती देवी और जेठ पवन गुप्ता ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट की तथा उसके जेवर छीन लिए। पीड़िता ने घटना का वीडियो बनाकर अपने पिता को भेजा, जिसके बाद मायके पक्ष के लोग पहुंचे। वह घायल अवस्था में अपनी करीब 15 दिन की बच्ची को लेकर बस्ती आई।

पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर दूसरी शादी करने और मायके वालों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उसने महिला थाना अथवा लालगंज पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post