Basti: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने सौंपा शिकायती पत्र।


 बस्ती। जिला अस्पताल बस्ती के निरीक्षण के दौरान पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। पत्र में कथित स्वास्थ्य माफिया, मानकों के विपरीत संचालित स्वास्थ्य संस्थानों और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।






शिकायत में जनता सेवा हॉस्पिटल इटवा, लक्ष्मी अल्ट्रासाउंड-सीटी स्कैन सेंटर, पूर्वा अल्ट्रासाउंड सेंटर बढ़या तथा बस्ती पब्लिक अल्ट्रासाउंड भानपुर समेत कई स्वास्थ्य संस्थानों का मामला उठाया गया है। शिकायतकर्ता ने इन संस्थानों के पंजीकरण, मेडिकल लाइसेंस, चिकित्सकों की उपलब्धता, अल्ट्रासाउंड मशीनों के संचालन, PCPNDT अधिनियम के अनुपालन तथा स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त अनुमतियों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

शिकायत में जनता सेवा हॉस्पिटल इटवा को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि अस्पताल परिसर पूर्व में सील किए जाने के बावजूद बाद में वहां चिकित्सा एवं मेडिकल गतिविधियां संचालित होने की जानकारी सामने आई। शिकायतकर्ता ने यह स्पष्ट करने की मांग की है कि सील परिसर में गतिविधियां किस अनुमति या आदेश के आधार पर संचालित हुईं।

इसके अलावा लक्ष्मी अल्ट्रासाउंड-सीटी सेंटर, पूर्वा अल्ट्रासाउंड सेंटर बढ़या और बस्ती पब्लिक अल्ट्रासाउंड भानपुर से जुड़े पंजीकरण, अभिलेखों और नियमों के अनुपालन की भी जांच की मांग की गई है।

वहीं 19 जुलाई 2026 की रात कार जलाए जाने की घटना का भी शिकायत में उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच जरूरी है।

डिप्टी सीएम को शिकायत सौंपे जाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की कार्रवाई पर निगाहें टिक गई हैं। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post